मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। देसी और विदेशी शराब के साथ महिला रुबी कुमारी और उसके पड़ोसी विक्रम कुमार को पकड़ा गया है। काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को अघोरिया बाजार स्लम बस्ती में छापेमारी कर यह कार्रवाई की। दारोगा शिव बालक कुमार के बयान पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों के पास से 15 लीटर देसी व सात टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद की गई।एफआईआर में बताया गया है कि शराब के धंधे के वांछित आरोपित सोनू मल्लिक की तलाश में पुलिस उसके घर पर छापेमारी करने पहुंची। तलाशी के दौरान घर से देसी और विदेशी शराब बरामद हुई। इस दौरान आरोपित तो फरार मिला, लेकिन उसकी पत्नी रुबी देवी को पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर पड़ोस के घर में छापेमारी कर देसी और विदेशी शराब के साथ विक्रम कुमार को पकड़ा गया। थानेदार नवलेश कु...