भागलपुर, दिसम्बर 8 -- सबौर थाना क्षेत्र के अलंग परघड़ी में रविवार देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सबौर थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि लगातार शराब तस्करी पर नजर रखी जा रही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...