हाजीपुर, अप्रैल 9 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी प्रखंड क्षेत्र के रामपुर किचनी स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में 116 छात्राओं को एचपीवी वैक्सीनेशन का टीका लगाया गया। एचपीवी टीकाकरण से महिलाओं में होने वाले बच्चेदानी से संबंधित कैंसर से बचाव का प्रभावी टीका है। इस दौरान डा.सुजीत शुभराज ने कहा है गार्डासिल एक एचपीवी वैक्सीन है। जो मुख्य रुप से सर्वाइकल कैंसर बच्चेदानी के मुंह का कैंसर और जेनिटल वॉर्ट्स जननांगों के मस्से को रोकने के लिए दी जाती है। यह 9 से 45 वर्ष की आयु के महिलाओं को एचपीवी के विभिन्न प्रकारों से सुरक्षा प्रदान करती है। यह मांसपेशियों में लगाई जाने वाली इंजेक्शन के रुप में दी जाती है। मौके पर व्यवस्थापक लोकनाथ राय, एएनएम सुषमा सोरेन, गोडेश्वर प्रसाद, संतोष कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.