देसरी में श्रम विभाग की टीम ने होटल से एक बच्चा को कराया मुक्त
हाजीपुर, जून 10 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी थाना क्षेत्र के देसरी बाजार के पटेल चौक स्थित साहू स्वीट्स एंड स्नेक से श्रम परिवर्तन विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक बच्चा को मुक्त कराया। जिसको लेकर श्रम परिवर्तन पदाधिकारी देसरी प्रिया आर्य ने देसरी थाना में होटल संचालक जफराबाद निवासी अनिकेत कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय बाल श्रमिक उन्मूलन हेतु धावा दल द्वारा कृत कार्रवाई के क्रम में देसरी के साहू स्वीट्स एंड स्नेक में बाल श्रमिक आदित्य कुमार उम्र 13 वर्ष पिता प्रमोद साह माता सुशीला देवी ग्राम दयानगर, थाना बेलसंड, जिला सीतामढ़ी को विमुक्त कराया गया है। किसी भी नियोजन में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नियोजन प्रतिषेध घोषित किया गया है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.