हाजीपुर, मार्च 19 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी प्रखंड में रामनवमी पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। देसरी प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल के सदस्यों के द्वारा उत्साह के साथ रामनवमी की तैयारी कर रहे है। सदस्यों ने बताया कि रामनवमी पर शोभायात्रा उफरौल काली मंदिर से शुभारंभ होकर बाबा दिनेश्वरनाथ मंदिर रेलवे मैदान से धर्मपुर चौक,चांदपुर आजमपुर, बिलटचौक, तैयबपुर होते हुए बिलटचौक के पास सोमवार पेठिया परिसर में संपन्न होगी। बताया गया कि इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में बाइक एवं 10 चार पहिया वाहन शामिल होंगे। उधर रामनवमी को लेकर देसरी प्रखंड के सभी मुख्य जगहों एवं सड़क किनारे भगवा झंडा लगाने का काम शुरु हो गया और पूरा इलाका को भगवामय करने में जुटे हुए हैं। शोभा यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.