हाजीपुर, जून 13 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि वैशाली जिला अंतर्गत देसरी बाजार में शनिवार को खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर छापामारी की गई। छापेमारी देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग फूड सेफ्टी पदाधिकारी सुदामा चौधरी के नेतृत्व में मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच की गई।

जांच की प्रक्रिया जांच के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए आठ दुकानों से सैंपल लिया गया। इस संबंध में फूड सेफ्टी पदाधिकारी श्री चौधरी ने बताया कि उपभोक्ताओं की लिखित शिकायत के आधार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच अभियान शुरू किया गया है। यह जांच अभियान जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजारों में खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी। देसरी में जांच के द...