हाजीपुर, जनवरी 6 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी प्रखंड क्षेत्र के पांच पंचायतों में किसान रजिस्ट्री एवं किसानों के जमाबंदी का सत्यापन करने को लेकर शिविर लगाया गया। जिसको लेकर अंचलाधिकारी निशु सिंह ने बताया कि पहले दिन उफरौल पंचायत में पंचायत भवन,जफराबाद पंचायत में आरआर कॉलेज परिसर,देसरी पंचायत में सामुदायिक भवन देसरी,धर्मपुर रामराय पंचायत में रामपुर किचनी विद्यालय शीतला मंदिर के पास,आजमपुर पंचायत में खड़गपुर मध्य विद्यालय कुल पांच पंचायतों में शिविर लगाया गया। जहां कुल 55 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया गया। शिविर में राजस्व कर्मचारी एवं किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक एवं तकनीकी प्रबंधक एवं तकनीकी सहायक ने किसानों का रजिस्ट्री का कार्य किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...