हाजीपुर, दिसम्बर 21 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रशासन गांव की ओर 2025 का कैंप लगाया गया। उक्त शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार प्रसून ने किया। शिविर में अंचलाधिकारी निशु सिंह समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। उक्त शिविर में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें मौके पर 36 आवेदन को निष्पादित किया गया। शिविर में राजस्व विभाग से 21, मनरेगा से 14, एलएसबी 5, प्रधानमंत्री आवास 3, खाद सुरक्षा 1, पेंशन 1 आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें मौके पर राजस्व विभाग के 13, मनरेगा 14, प्रधानमंत्री आवास 3, एलएसबी 5, पेंशन के एक मामले को मौके पर निष्पादित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...