देहरादून, अक्टूबर 10 -- आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रस्तावित प्रदर्शन है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को आंदोलन की परमिशन नहीं दी है, लेकिन सीजेपी आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने आंदोलन पर नकेल कसने के लिए सख्त इंतेजाम किए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दिल्ली में प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर बयान दिया। कहा कि देश हुल्लड़बाजी से नहीं चलने वाला। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के आगामी चुनावों पर इस प्रदर्शन का कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। देहरादून में राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार में व्यापारी सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत में धामी ने कहा कि जनता और युवा पीढ़ी विपक्ष की राजनीति सम...