गाज़ियाबाद, मई 2 -- गाजियाबाद, वंदना। लालकुआं स्थित जिंदल पब्लिक स्कूल में तीन मई को ओपन ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। कराटे वेलफेयर सोसाइटी की ओर से चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। चैंपियनशिप में देशभर से 1000 से अधिक बालक और बालिकाएं भाग लेकर प्रतिभा दिखाएंगे।कार्यक्रम में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम मुख्य अतिथि रहेंगे। प्रतियोगिता में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, बिहार, असम , छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विश्व का सबसे बड़ा शील्ड तैयार कर प्रदर्शित करना रहेगा, जो इस आयोजन को विशेष और ऐतिहासिक बनाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.