गुना, जून 26 -- मध्य प्रदेश में गुना की एक अदालत ने गुरुवार को दो कराटे इंस्ट्रक्टरों को एक नाबालिग लड़की के साथ कई बार गैंगरेप करने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई। गुना कैंट पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया था। तीनों पर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (पोक्सो) एक्ट की धाराओं के तहत भी केस दर्ज किया था। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया अपनी शिकायत में नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि दोनों इंस्ट्रक्टरों ने न सिर्फ गुना में बल्कि देश के दूसरे हिस्सों और विदेश में भी उसके साथ गैंगरेप किया। स्पेशल पोक्सो कोर्ट की जज सोनाली शर्मा ने आरोपी जगवीर जाटव (40) और सचिन भटनागर (30) को उम्रकैद की सजा सुनाई और दोनों पर 7-7 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने तीसरे आरोपी क...