नई दिल्ली, फरवरी 28 -- अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी lके भाषण के बाद सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया मंच X पर तीखा ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री पर "राजनीतिक हताशा" में बयान देने का आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस पर देश को बांटने का आरोप लगाना न केवल हास्यास्पद है, बल्कि नैतिक दिवालियापन का प्रतीक भी है। अजमेर में आयोजित सरकारी मंच से दिए गए प्रधानमंत्री के वक्तव्य पर प्रतिक्रिया देते हुए गहलोत ने लिखा कि "आपका विरोध करना, देश का विरोध करना नहीं है। स्वयं को राष्ट्र से बड़ा समझने की भूल न करें।" उन्होंने यह भी कहा कि जनता को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री उनके पत्र में उठाए गए जनहित के मुद्दों पर जवाब देंगे, लेकिन भाषण का उपयोग संकीर्ण राजनीति के लिए किया गया।'...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.