भभुआ, फरवरी 3 -- बिहार बजट की घोषणा से जगी उम्मीद, नौकरी पाने को रोज़ कर रहीं कठिन अभ्यास, संघर्ष, अनुशासन और विश्वास के सहारे आगे बढ़ती नई पीढ़ी, छोटे शहर की बेटियां लिख रहीं अपने सपनों की नई कहानी (बजट) भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार सरकार के आम बजट में एक करोड़ नौकरी एवं रोजगार सृजन की घोषणा ने कैमूर की बेटियों के सपनों को नई उड़ान दे दी है। वर्दी पहनकर देश सेवा करने की चाह रखने वाली युवतियां अब पहले से ज्यादा जोश के साथ अभ्यास में जुट गई हैं। शहर के श्रीमती उदासी देवी प्लस टू हाई स्कूल का मैदान हर सुबह इन बेटियों की मेहनत, अनुशासन और उम्मीद का साक्षी बन रहा है। ठंड, थकान और संसाधनों की कमी के बावजूद इनके कदम रुक नहीं रहे। अभ्यर्थियों का अटूट संकल्प है, हम हार नहीं मानेंगे, वर्दी जरूर पहनेंगे। सुबह की ठंडी हवा हो या शरीर तोड़ देने वाली थकान, मै...