शामली, फरवरी 14 -- वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए शामली जिले के वीर सपूत अमित कोरी की सातवीं पुण्यतिथि पर कुड़ाना रोड स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएम अरविन्द कुमार चौहान, एडीएम सत्येन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। डीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सेवा सभी करते हैं, लेकिन अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूत विरले ही होते हैं। उनका नाम इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के सैनिक कठिन परिस्थितियों में दिन-रात सीमाओं की रक्षा करते हैं, तभी हम सभी सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन कर पाते हैं। डीएम ने कहा कि सैनिक का हौसला कभी कम नहीं होता, क्योंकि उसके भीतर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.