देश संविधान से चलेगा, कानून से दायरे में रहकर लड़ी जाएगी मस्जिद की लड़ाई: इमरान मसूद
सहारनपुर, जुलाई 19 -- सहारनपुर, संवाददाता। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि देश संविधान से चलेगा। कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण की लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़ी जाएगी। उन्होंने जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण को रोकने की मांग भी उठाई। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा जिक्र करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कांग्रेसी शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे। अंबाला रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद इमरान मसूद ने कलेक्ट्रेट मस्जिद विवाद, जौहर यूनिवर्सिटी और मोहम्मद अली जिन्ना से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण धार्मिक नहीं बल्कि कानूनी और मालिकाना हक का मामला है। यह भी पढ़ें- कानून के दायरे में लड़ी जाएगी मस्जिद की लड़ाई, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.