देश व राज्य के विकास की आधारशिला से जुड़ा हुआ है जनगणना का कार्य : उपायुक्त
दुमका, मई 10 -- भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य में संलग्न पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को कन्वेंशन सेंटर दुमका में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है। उन्होंने सभी पर्यवेक्षकों से प्रशिक्षण को गंभीरता से समझने एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी भली-भांति प्राप्त करने का आह्वान किया, ताकि कार्य निष्पादन के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि जनगणना करने का अवसर सभी को नहीं मिलता है और यह कार्य देश एवं राज्य के विकास की आधारशिला से जुड़ा हुआ है। उपायुक्त ने कहा कि जनगणना के माध्यम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.