धनबाद, फरवरी 6 -- भौंरा, प्रतिनिधि। 12 फरवरी को आहूत देशव्यापी हड़ताल को लेकर गुरुवार को भौरा स्थित यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एस.के. शाही ने की। बैठक में सभी ट्रेड यूनियनों के श्रमिक नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे चार लेबर कोड के खिलाफ मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि चार लेबर कोड लागू होने से श्रमिकों को बारह घंटे काम करना होगा और उनके वेतन, सुविधाओं एवं नियोजन में कटौती की जाएगी। हड़ताल की तैयारी के लिए सुदामडीह एएसपी कोलियरी में भी बैठक आयोजित की जाएगी। मौके पर बीसीकेयू के मोती लाल हेम्ब्रम, प्रदीप भट्टाचार्य, जमसं के केंद्रीय सचिव रंजय कुमार, संजय महतो, सलीम खान, एटक के धनंजय कुमार, संन्यासी नायक, पोखन साव, सुभाष कुम्हार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.