नई दिल्ली, फरवरी 6 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दिल्ली में देश विरोधी नारे लिखने वाले दो बदमाशों को कंझावला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान रोहिणी सेक्टर 25 निवासी 29 वर्षीय बलजिंदर व सेक्टर 15 निवासी 25 वर्षीय रोहित उर्फ कीरत के रूप में हुई है। इन्होंने इलाके में दो जगह ये नारे लिखे थे। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल एक स्कूटी व दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए। अब तक की पूछताछ में इन्होंने बताया कि तिलक नगर के चंदर विहार निवासी दलजीत बंसल के जरिए गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर आरोपियों ने हर लोकेशन के एक लाख रुपये के लालच में अपराध किया लेकिन रुपये भी नहीं मिले। फिलहाल दलजीत कनाडा भाग चुका है। आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद 26 जनवरी को स्पेशल सेल ने उन्हें गिरफ्तार किया और उनसे पूछत...