बांदा, नवम्बर 16 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय, में विदेशों सहित भारत के विभिन्न जनपदो से आये पुराने छात्र-छात्राओं ने दो दिवसीय समागम कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। आयुर्वेद के क्षेत्र में होने वाली नित नई खोज, नवीन पद्धतियां एवं आपसी अनुभवों को एक दूसरे से साझा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. बाबूराम त्रिपाठी ने दीप जलाकर धनवंतरी पूजन से किया। प्राचार्य एवं अधीक्षक प्रो. आशीष अग्रवाल, डॉ. सुरेश चन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष अधिकारी महापरिषद, कानपुर, डॉ कप्तान डीओ कानपुर रहे। कार्यक्रम में विभिन्न जगहों में चिकित्सीय सेवाएं दे रहे महाविद्यालय के पुरातन छात्राओं ने अनुभवों को चिकित्सा विद्यार्थियों से साझा किया। पुराने आयुर्वेद चिकित्सकों ने आयुर्वेद पद्धति को सर्वोच्च सोपान तक पहुंचाने का संकल्प ल...