नवादा, दिसम्बर 27 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। आगामी 28, 29 और 30 दिसंबर को जिले के प्रसिद्ध सोखोदेवरा जेपी आश्रम में देश भर के कई राज्यों और विदेश में हिंदी की सेवा कर रहे साहित्यकारों का जुटान होगा। अशोक स्मृति संस्थान हिसुआ के द्वारा लेख्य मंजूषा, मगध साहित्य प्रेरणा मंच तथा नवोत्साह के सहयोग से आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम विशुद्ध साहित्यिक कार्यक्रम होगा, जिसमें कवि सम्मेलन, सेमिनार, शोध पत्र प्रस्तुतिकरण, लघु कथा वाचन, कहानी सहित साहित्यिक विधा से जुड़े अन्य सत्र आयोजित होंगे। सभी प्रतिभागियों का सम्मान समारोह भी होगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष जितेंद्र राज आर्यन, संयोजक कवि ओंकार शर्मा कश्यप व स्वागताध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अपने लेखकीय श्रम से साहित्याकाश को दीप्त करने में लगे भारत वर्ष के कवि, लेखक...