गया, दिसम्बर 28 -- बिहार और झारखंड की सीमा पर जंगलों और पहाड़ों की गोद में बसा फतेहपुर प्रखंड के बौद्धकालीन क्षेत्र गुरपा स्थित गुरुपदगिरि पर्वत इस समय देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालुओं और पर्यटकों से गुलजार हो रहा है। यहां हर दिन बौद्ध श्रद्धालुओं के जत्था पहुंच रहे हैं। रविवार को भी बौद्ध श्रद्धालुओं का जत्था गुरुपदगिरि पर्वत पर भगवान बुद्ध के स्तूपों व महाकाश्यपा का पूजन-दर्शन व साधना किया और सुखमय जीवन, सुफल होने व विश्व शांति की कामना किया। देश-विदेश से बोधगया आने वाले बौद्ध श्रद्धालु गुरुपदगिरि का भी भ्रमण करने पहुंच रहे हैं। रविवार को सुबह बौद्ध श्रद्धालुओं का जत्था दर्जनभर वाहनों से बौद्धकालीन क्षेत्र गुरपा स्थित गुरूपदगिरि पर्वत के पास पहुंचे। यहां से वे बुद्धम शरणं गच्छामि का जयघोष करते हुए सीढ़ियों व चट्टानों के सहारे और संकीर्ण गुफ...