वाराणसी, मई 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नागरी नाटक मंडली में शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगीत जगत के दिग्गज कलाकार हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान श्री नागरी नाटक मंडली न्यास के सचिव डॉ.अजीत सैगल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा देवी के जन्मशताब्दी वर्ष पर यह आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय मेहता ने कहा कि अन्नपूर्णा देवी फाउंडेशन की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें संतूर वादक पद्मश्री पं.तरुण भट्टाचार्य, पं. नित्यानंद, यूएसए से पं. एल शंकर, पं. प्रसेनजीत पोद्दार, ओडिसी नृत्यांगना डॉ. प्राची जरीवाला, सानिया पाटनकर, पं.देवाशीष डे, डॉ.रागिनी सरना प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा पं. ललित कुमार, पं.धर्मनाथ मिश्र, पं. किशोर मिश्र, प्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.