चाईबासा, मई 7 -- चाईबासा । चाईबासा में पुराना उपायुक्त कार्यालय के सामने केंद्र सरकार की गलत नीतियों एवं महंगाई के खिलाफ झामुमो ने धरना प्रदर्शन किया । झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की गलत नीतियों के देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं खाद्य पदार्थों से लेकर रोजमर्रा की जरूरत की चीजों तक की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। यह भी पढ़ें- देश में बढ़ती महंगाई व केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ झामुमो ने दिया धरनामहंगाई के कारण हालात यह हैं कि आम आदमी का मासिक बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है और बचत करना तो दूर, गुजारा करना भी चुनौती बन गया है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.