नोएडा, नवम्बर 4 -- नई दिल्ली। भारत में पिछले 12 वर्षों के दौरान गरीबी के स्तर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। विश्व बैंक की अक्तूबर 2026 की 'पॉवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ' रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2011 से 2023 के बीच देश में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में अत्यधिक गरीबी की दर 2011-12 के 27.1 फीसदी से घटकर 2023-24 में महज 2.6 फीसदी रह गई है। वहीं, 4.20 डॉलर प्रतिदिन की अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा के आधार पर गरीबी का अनुपात 57.7 फीसदी से घटकर 16.1 फीसदी पर आ गया है।

गरीबी में गिरावट के कारण रिपोर्ट के मुताबिक, गरीबी में इस गिरावट के पीछे रोजगार के अवसरों में वृद्धि, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की अहम भूमिका रही है। वर्ष 2017 से 2023 के बीच देश में करीब 13.4 करोड़...