नई दिल्ली, मई 11 -- पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान-हॉर्मुज संकट का असर अब भारत की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब तक पहुंचता दिख रहा है। एक तरफ सरकार लगातार यह भरोसा दिला रही है कि देश में कच्चे तेल, गैस और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, वहीं दूसरी तरफ सरकारी तेल कंपनियां भारी नुकसान झेल रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की संभावना तेज हो गई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाई जा सकती हैं। यह भी पढ़ें- LPG सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर इंडेन, HPCL और भारत गैस का बड़ा अपडेट दरअसल, भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। देश दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता है और कच्चे तेल की सप्लाई का बड़ा हिस्सा ...