मुंगेर, नवम्बर 28 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को सदर प्रखंड कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं मौजूद लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया। बीडीओ विश्वजीत कुमार तिवारी ने कहा कि,बाल विवाह एक सामाजिक अपराध है। इसे रोकना काफी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसके लिये हमलोगों को दिल से संकल्प लेकर इसे रोकने का प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि बाल विवाह समाज की बहुत बड़ी बुराई है। यह एक रिवाज बन गया है। जबकि सभी जानते हैं कि बाल विवाह करना कानूनन जुर्म है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अपने आसपास किसी भी बच्चे का बाल विवाह होता है तो इसकी सूचना प्रशासन को अवश्य दें। इस राष्ट्रव्यापी अभियान कार्यक्रम जिले के सभी विद्यालयों में भी संचालित किया गया। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.