गोरखपुर, जुलाई 5 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल थैलेसीमिया चैरीटेबुल ट्रस्ट ने शनिवार को थैलेसीमिया पर कार्यशाला का आयोजन किया। यह आयोजन मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में किया गया। मुख्य वक्ता शारदा हेल्थ केयर ग्रेटर नोएडा के वाइस चेयरमैन और हिमेटोआंकोलॉजिस्ट डॉ पवन कुमार सिंह ने बताया कि थैलेसीमिया खून की बीमारी है। यह जन्म से होती है। हर साल करीब 15 हजार बच्चे इस बीमारी के साथ जन्म ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बीमारी का प्रसार सिर्फ जागरूकता की कमी की वजह से हो रहा है। शादी से पहले अगर युगल अपना थैलासीमिया टेस्ट करा लें तो होने वाले बच्चे को इस बीमारी से बचा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट एक तरीका है। हालांकि यह मरीज के व्यस्क के बाद संभव नहीं है। आदर्श स्थिति में तो पांच से 14 ...