नोएडा, अप्रैल 16 -- नोएडा, राजेश शर्मा। ग्रेटर नोएडा गुरुवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई 313 दर्ज किया गया। बारह दिनों के बाद एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर गाजियाबाद रहा। यहां का एक्यूआई 308 दर्ज किया गया। एक दिन पहले के मुकाबले ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 17 अंक बढ़ा। इससे पहले तीन अप्रैल को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 325 दर्ज किया गया था। अप्रैल में अब तक नोएडा के मुकाबले ग्रेटर नोएडा अधिक प्रदूषित रहा है। इस महीने दो दिन हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा चुकी है। नोएडा का एक्यूआई 300 से कम ही रहा है। यह भी पढ़ें- बदला मौसम का मिजाज : पछुआ पर लगा ब्रेक, पुरवैया से सताने लगी उमस वाली गर्मी नोएडा का एक्यूआई गुरुवार को 255 दर्ज किया गया। बुधवार के मुकाबले शहर का एक्यूआई 34 अंक बढ़...