देश में सबसे गर्म बांदा, नेता बरसा रहे एक-दूसरे पर अंगारे
बांदा, मई 19 -- बांदा, संवाददाता। बांदा में भीषण गर्मी के बाद सियासी बयानों के अंगारे भी बरसने लगे हैं। सोमवार को बांदा देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। मौसम विभाग द्वारा यह आंकड़े जारी होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गर्मी पर बयान की तोप भाजपा सरकार की तरफ मोड़ दी। उन्होंने कहा कि अंधाधुंध खनन हो रहा है। सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ऐसे तो कुछ दिन बाद लोग कहेंगे.. 'एक था बांदा'। यानी बांदा का नाम-ओ-निशान मिट जाएगा। बांदा से ही विधायक जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने पलटवार कर इसके लिए सपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा-2012 से 2017 के बीच अखिलेश की सरकार ने बांदा ही नहीं पूरे बुंदेलखंड में खनन का जो हाहाकार मचाया, हमारी सरकार उसे ठीक कर रही है। खनन किसने, कैसे कराया, यह तो उनकी सरकार के खनन मंत्री का हश्र देख कर हर कोई समझ रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.