नई दिल्ली, मई 14 -- भारत में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ती जा रही थी। पश्चिम एशिया यानी वेस्ट एशिया में जारी तनाव और ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण कई लोगों को डर था कि कहीं भारत में भी फ्यूल राशनिंग लागू न हो जाए। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें वायरल होने लगीं कि पेट्रोल पंपों पर लिमिट लग सकती है, गैस सिलेंडर कम मिल सकते हैं और ईंधन की किल्लत हो सकती है। लेकिन, अब केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और LPG की कोई कमी नहीं है और फिलहाल राशनिंग लागू करने की कोई योजना नहीं है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल और गैस पर लागू होगा कोटा? जानिए क्या है फ्यूल राशनिंग का नियम पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) के अधिकारियों ने कहा कि भारत के पास कच्चे तेल, LNG और LPG का पर्याप्त ...