नई दिल्ली, जुलाई 1 -- नई दिल्ली। जून में बिजली की खपत 11.62 प्रतिशत बढ़कर 166.46 अरब यूनिट रही। एयर कंडीशनर जैसे ठंडक देने वाले उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ी है। देश में कुल बिजली खपत बीते वर्ष जून में 149.13 अरब यूनिट थी। पिछले महीने बिजली की अधिकतम मांग भी बढ़कर 264.76 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) हो गई, जो जून, 2025 में 242.77 गीगावाट थी। बिजली मंत्रालय के अनुसार, इस साल बिजली की अधिकतम मांग 270 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...