नई दिल्ली, अगस्त 28 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में टेलीफोन और इंटरनेट ग्राहकों की संख्या में जुलाई के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा गुरुवार को जारी जुलाई के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में कुल टेलीफोन ग्राहकों की संख्या बढ़कर करीब 135.43 करोड़ हो गई। जबकि जून में यह संख्या करीब 134.81 करोड़ थी। इस तरह एक महीने के अंदर देश भर में 62 लाख नए टेलीफोन कनेक्शन जुड़े हैं। आंकड़ों से पता चलता है देश में वायरलेस (मोबाइल ग्राहकों) की संख्या 128.79 करोड़ पर पहुंच गई है, जो एक महीने पहले जून में 128.24 करोड़ रही थी। इस तरह से जुलाई में मोबाइल ग्राहकों की संख्या में करीब 55.38 लाख की बढ़ोतरी हुई। अब देश भर में शहरी क्षेत्रों में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 74.37 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में 54.4...