अलीगढ़, दिसम्बर 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। श्री अग्रवाल महासभा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जीटी रोड स्थित एक होटल में सम्पन्न हुआ। पदाधिकारियों ने कहा कि देश में जब-जब विपदा आई, तब-तब अग्र समाज ने सच्चे भामाशाह की भूमिका निभाई। मेयर प्रशांत सिंघल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल कार्यक्रम, भाजपा नेता डा. राजीव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया और एक ईट के साथ इस धरती पर सबसे पहले समाजवाद की नींव डाली और उन्हें गर्व है कि आज ये समाज महाराज के पद चिन्हों पर चलकर अभी तक उसी परम्परा को निभाता चला आ रहा है। अग्र समाज को देश की अर्थव्य...