सहारनपुर, दिसम्बर 14 -- देवबंद। आर्य उपप्रतिनिधि सभा एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्वाधान में गांव रणखंडी स्थित सदाशिव कन्या इंटर कालेज में रविवार को सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने आहूति देकर परिवार में सुख समृद्धि और देश में खुशहाली के लिए कामना की। कार्यक्रम में यज्ञ ब्रह्मा आचार्य धनकुमार शास्त्री ने कहा कि वेद ज्ञान का अनुसरण करने से मनुष्य सुखी रहता है। आचार्य ओमवीर शास्त्री ने भी यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वेदों के ज्ञान आवश्यक बताया। पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह पुंडीर व ग्राम प्रधान प्रमोद राणा ने युवाओं से देश धर्म की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। यज्ञ के यजमान संदीप व प्रभात आर्य रहे। इस दौरान 10 जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबलों का वितरण भी किया गया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं व ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.