जामताड़ा, अगस्त 26 -- संगठन सृजन अभियान के तहत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सह ऑब्जर्वर राजेश राठौर रेलनगरी चित्तरंजन के आर-सेवन स्थित इंटक कार्यालय पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

श्रद्धांजलि इस दौरान राजेश राठौर ने कार्यालय के समक्ष देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी और स्व राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मीडिया ​पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक राज्य और जिले में कांग्रेस कमेटी को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि असम और केरल को छोड़कर देश के सभी राज्यों में संगठन सृजन अभियान तेजी से चल रहा है।

पश्चिम बंगाल की स्थिति पश्चिम बंगाल के बार...