नई दिल्ली, मार्च 11 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश भर में गहराते एलपीजी गैस संकट को लेकर प्रधानमंत्री पर करारा हमला बोला है। इसके लिए प्रधानमंत्री की गलतियों को जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में एलपीजी गैस की भारी किल्लत है। इस वजह से एक करोड़ से ज्यादा लोगों के बेरोजगार होने का खतरा है। मोदी जी ने ट्रंप के आगे देश को अमेरिका की कॉलोनी बना दिया है। आखिर मोदी जी की ऐसी क्या मजबूरी है? ट्रम्प के दबाव में मोदी जी को युद्ध शुरू होने के एक दिन पहले इज़राइल जाने की क्या ज़रूरत थी? प्रधानमंत्री ने पुराने मित्र ईरान को नाराज कर पूरे देश को एलपीजी गैस के भारी संकट में डाल दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत की विदेश नीति हमेशा गुट निरपेक्ष की रही है, लेकिन मोदी जी अमेरिका-इजराइल के साथ नजर आए। ऐसा लगता...