चंदौली, मार्च 17 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सोमवार को सकलडीहा के नागेपुर स्थित अपने पैतृक आवास पर जनता की समस्याओं को सुनें। इस दौरान चंदौली, पीडीडीयू नगर, चकिया और नौगढ़ से आए लोगों की समस्या सुनी। बताया कि सरकार के पास गैस सिलेंडर की कोई समस्या नही है। साथ ही बुकिंग में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए अफसरों को निर्देशित किया।डीएम एसपी सहित डीएसओ को निर्देश दिया गया है। किसी प्रकार की लापरवाही होने पर अधिकारी और डीलर जिम्मेदार होंगे। इस मौके पर कमलेश, अरविंद राजभर, गोपाल राजभर, रतेन्द्र, जेपी रावत, अभिषेक, सुनील पांडेय, बृजेश सिंह मौजूद रहे।वहीं दूसरी ओर सकलडीहा कस्बे में कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से दुकानदार कोयले की भट्टी पर खाद्य सामग्री बनाने को विवश हैं। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि कनेक्शन होने के ...