फरीदाबाद, फरवरी 7 -- फरीदाबाद, मुख्य संवाददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि देश में एम्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही हैं। मंत्री नड्डा शनिवार को मानव रचना विश्वविद्यालय और मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज़ के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। समारोह में 2,150 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं। समारोह का उद्घाटन संस्थान की मुख्य संरक्षक सत्या भल्ला ने किया। समारोह में अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला, उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला, एमआरयू के कुलपति डॉ. दीपेंद्र कुमार झा और एमआरआईआईआरएस के कुलपति डॉ. संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। दोनों कुलपतियों ने संस्थानों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी श...