नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया संकट की वजह से उर्वरकों की कीमतों में वृद्धि हुई है। सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरिया और डीएपी सहित अन्य उर्वरकों की कीमत लगभग दो गुनी हो गई है, पर सरकार ने उर्वरकों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इस बीच, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में लोग घबराहट में पेट्रोल डीजल खरीद रहे हैं। देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। सरकार आपूर्ति बनाए हुए हैं। उर्वरक मंत्रालय में संयुक्त सचिव अपर्णा शर्मा ने कहा कि देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति आवश्यकता से अधिक है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों की कीमत लगभग दो गुनी हो गई है। उर्वरकों आपूर्ति बनाए रखने के लिए नए टेंडर जारी ...