देवघर, नवम्बर 4 -- देवघर। ओड़िशा के पूर्व राज्यपाल सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को देवघर पहुंचे। यहां द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। उसके बाद परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में रघुवर दास ने इंडिया गठबंधन के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन के नेता वंशवाद की राजनीति करते हैं। रघुवर ने गम्हरिया थाने में घटित घटना पर भी हेमंत सोरेन की सरकार को घेरा और कहा कि झारखंड में बहू-बेटियां थाने तक में भी सुरक्षित नहीं है। कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में पूरा विपक्ष एकजुट होकर इंडिया गठबंधन के नाम पर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। यह भी पढ़ें- Dumka News: देश में अराजकता एवं भय का माहौल पैदा कर सत्ता हासिल करना चाहती है...