उरई, मार्च 13 -- कदौरा। पाक माह रमजान का आखरी जुमा यानी अलविदा जुमे की नमाज नगर की शाही जामा मस्जिद में पेश इमाम रहीस खान साहब ने पढ़ाई व छोटी मस्जिद में भी शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। इस दौरान हजारो हाथ देश में शांति व अमन चैन के लिये उठे। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर अलविदा जुमे की मुबारकबाद दी। वही नमाजियों ने अभी से एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की। इस दौरान अलविदा जुमे की नमाज को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला वही बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। इस दौरान शाही जामा मस्जिद के पेस इमाम रहीस खान साहब ने बताया कि अलविदा जुमा रमजान माह का आखरी जुमा होता है इसलिये इसे अलविदा जुमा कहा जाता है। उन्होंने आगे बताया कि अगर 29 वें रोजे का चांद दिखता है तो अगले जुमे को ईद होगी और 30 वे रोजे को चांद दिखता है तो फिर से अलविद...