दरभंगा, मार्च 22 -- दरभंगा। ईद की पूर्व संध्या पर भले ही मौसम ने करवट ली हो, लेकिन नमाज के समय सुबह का मौसम साफ रहने से नमाजियों को काफी राहत मिली। खुले आसमान और हल्की ठंडी हवा के बीच जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में ईद की नमाज अदा की। सुबह होते ही शहर और आसपास के इलाकों में लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी। नए कपड़ों में सजे बच्चे, युवा और बुजुर्ग समय से पहले ही ईदगाह और मस्जिदों की ओर निकल पड़े। आसमान साफ रहने और मौसम अनुकूल होने के कारण नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा, जिससे नमाज पूरी एकाग्रता और सुकून के साथ अदा की गई। वहीं, कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के बीच भी नमाज पढ़ी गई। शहर के प्रमुख ईदगाहों में सुबह से ही भीड़ उमड़ने लगी थी। नमाज के निर्धारित समय तक मस्जिदों और...