किशनगंज, मार्च 22 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता शनिवार को ठाकुरगंज नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का पर्व अकीदत, उल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में ईदगाहों और मस्जिदों में एकत्र होकर नमाज़ अदा की तथा देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी।शहर के बशीर नगर ईदगाह में सुबह 9 बजे ईद की नमाज़ अदा की गई, जहां खतीब मौलाना जहुरुल इस्लाम ने नमाज़ पढ़ाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ईद का पर्व प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जरूरतमंदों की मदद करें और समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखें।प्रखंड के अन्य ईदगाहों और मस्जिदों में भी अलग-अलग समय पर नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, जिसस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.