मिर्जापुर, अगस्त 12 -- चेतगंज,हिन्दुस्तान संवाद । हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भाजपा कोन मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में पुरजागीर चौराहा से निकाली गई। जो विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए दुर्गा चौराहा पर संपन्न हुई। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा पूरे देश में तिरंगा यात्रा देश के आजादी में शहीद हुए देश भक्तों को सच्ची श्रद्धांजलि है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा तिरंगा यात्रा के माध्यम से जन-जन में राष्ट्रीय चेतना का संचार करा रही है। अभियान राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने और घर-घर तिरंगा फहराने के संकल्प का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में हुआ सराबोर हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और हर घर लहराएगा, झण्डा ऊंचा रहे हमारा के नारे लगाए। इस ...