भदोही, अगस्त 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को मोढ़ बाजार में भाजपाजनों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। देश भक्ति गीत पर झूमते हुए भाजपाजनों ने भ्रमण किया। पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी एवं पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों में देश भक्ति गीत स्वर के बीच खास ही उत्साह देखने को मिला। वंदे मातरम् का स्वर पूरे मोढ़ बाजार में गूजता रहा। मोढ़ बाजार से निकली तिरंगा यात्रा कल्याण अस्पताल होते हए चौराहे पर आकर समाप्त हो गया। इस मौके पर फूलचंद्र पंकज समेत बड़ी संख्या में लोग मोजूद थे। यह भी पढ़ें- Orai News: धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, बाइकों पर शान से लहराया तिरंगा यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: ऊर्जांचल में निकली भव्य तिरंगा यात्राएं ...