झांसी, जुलाई 12 -- झांसी,संवाददाता। झांसी दौरे पर आए प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम कांग्रेसियों के साथ कचहरी चौराहा पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। कहा कि देश बाबा साहब के बनाए संविधान से चलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा कहा कि बुलडोजर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को हत्यारा बना दिया। शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कांग्रेसियों के साथ कचहरी चौराहा स्थित भीमराव आम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विदाई ली। कहा, देश बाबा साहब के बनाए हुए संविधान से चलेगा ना की बुलडोजर से। बोले, आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस को हत्यारा बना दिया। दलित पिछड़ों अल्पसंख्यकों पर ही कार्यवाही क्यों होती है शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने...