गोरखपुर, जून 14 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट से सेवानिवृत जस्टिस शेखर यादव ने एक बार फिर दोहराया कि देश बहुसंख्यक समाज की इच्छाओं के अनुसार चलेगा। वे यहां विश्व हिन्दू परिषद के विधिक प्रकोष्ठ के दो दिवसीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि वे अपने इस दावे पर अडिग है। हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें दबाने की कोशिश की लेकिन वह विचलित नहीं हुए।मीडिया से मुखातिब शेखर कुमार यादव ने कहा कि हिन्दू कभी कट्टरपंथी नहीं रहा लेकिन समान नागरिक संहिता वर्तमान की संवैधानिक आवश्यकता है। देश एक है, संविधान एक है तो क़ानून एक क्यों नहीं है? हिन्दुस्तान में रहने वाले बहुसंख्यक के अनुसार ही देश चलेगा। उन्होंने कहा कि जिस हिन्दू और सनातन में नारी को हमारे यहां देवी का दर्जा दिया जाता है। आप उसका निरादर नहीं कर सकते ह...