पटना, फरवरी 22 -- राष्ट्रीय संघ सेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्रीय कार्यवाह बिहार-झारखंड मोहन सिंह ने कहा कि भारत को बचाने के लिए संयुक्त परिवार की व्यवस्था को आगे बढ़ाना है। आरएसएस के क्षेत्रीय कार्यवाह ने रविवार को अनीसाबाद के माणिकचंद तालाब के पास आयोजित हिन्दू सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा की हर हिंदू आरएसएस का सदस्य है। हमें बंटकर नहीं, सबको साथ लेकर चलना होगा। संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन प्रत्येक हिंदू परिवार तक पहुंचने के लिए आयोजित किया जा रहा है। पूरी दुनिया भारतीय दर्शन को मानकर अपना जीवन दर्शन सुधार रही है। जब धरती पर गलत शक्तियां बढ़ने लगीं तब भारत के सनातन धर्म के लोगों ने खड़ा होकर इसका प्रतिकार किया और संतों ने भारत को गुलामी से बचाया। इस मौके पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.