कन्नौज, अगस्त 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम धीरपुर में आयोजित भव्य समारोह में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पूज्य आचार्य स्वदेशजी महाराज, प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश एवं कुलपति गुरुकुल विश्वविद्यालय वृन्दावन ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश को बचाने के लिए हमें अपनी संस्कृति को अपनाना होगा। आचार्य स्वदेशजी ने योगाचार्य सत्यराम यादव को पतंजलि योगपीठ के लिए जीवन समर्पित करने पर विशेष धन्यवाद दिया। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठजनों एवं अतिथियों को माल्यार्पण व शाल भेंटकर सम्मानित करने पर कहा कि यह परंपरा जारी रहनी चाहिए। परंपराओं को न अपनाने के कारण ही देश की स्थिति खराब हो रही है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: पतंजलि समिति ने मनाया जड़ी-बूटी दिवस,औषधीय पौधों का ...