नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- मुंबई। देश में कंसल्टिंग और ऑडिट कंपनियां अब भर्ती कम कर रही हैं या अपने मौजूदा कर्मचारियों को निकाल रही हैं। इसकी वजह एआई का असर और मध्य पूर्व की जंग को माना जा रहा है। इन दो वजहों से कंसल्टिंग कंपनियों को बाकी से काम कम मिल रहा है। बड़ी कंपनियां जैसे बैन एंड कंपनी, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, मैकिन्से एंड कंपनी, एक्सेंचर और किर्नी, साथ ही ऑडिट कंपनियां पीडब्ल्यूसी, ईवी, केपीएमजी और डेलॉयट ने बैठकों में इस बात पर चर्चा की कि युद्ध का भारत में कर्मचारियों की संख्या पर क्या असर पड़ेगा। इन चार बड़ी कंपनियों में से एक ने बताया कि पिछले दो हफ्तों में हुई बैठकों में युद्ध के असर पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जरूरी पदों को छोड़कर नई भर्ती रोक दी गई है और खर्च कम करने की तैयारी की जा रही है।एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, रण...